युवा मोर्चा की पत्रकार वार्ता आयोजित, दी जानकारी

गुना। भारतीय जनता युवा मोर्चा गुना जिला द्वारा मुख्यमंत्री सीखो - कमाओ योजना (MMSKY) एवं युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के निमित्त भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्र प्रशिक्षणार्थी की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सेक्टर, कोर्स, रोजगार उपलब्धता, स्टाइपेंड के बारे में बताया। युवा मोर्चा ने इस योजना में उनकी क्या भूमिका रहेगी उसके बारे में जानकारी प्रदान की। युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र रघुवंशी, विकास जैन की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्रेस वार्ता में मुकेश कुशवाह, रिंकू चौरसिया, संगम सोनी, अभिषेक शर्मा, विनोद दीवान, चंचल सोनी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






