'युद्धविराम के बजाय पूर्ण शांति स्थापित करने के प्रयास हो', यूएन में यूक्रेन के राष्ट्रपति का बयान

संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं को बहाल करने के अपने दो साल पुराने प्रस्ताव को अपनाने का आह्वान किया।

Sep 26, 2024 - 08:17
 0  567
'युद्धविराम के बजाय पूर्ण शांति स्थापित करने के प्रयास हो', यूएन में यूक्रेन के राष्ट्रपति का बयान

न्यूयॉर्क (आरएनआई) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक नेताओं से आग्रह किया कि वे उनके देश के साथ खड़े हों और रूस के साथ युद्धविराम के बजाय वास्तविक, न्यायपूर्ण शांति स्थापित करने की कोशिश करें। संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं को बहाल करने के अपने दो साल पुराने प्रस्ताव को अपनाने का आह्वान किया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि 'हमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करना चाहिए और यूक्रेन के अधिकार, उसकी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की गारंटी देनी चाहिए। हमें रूस के कब्जे को खत्म करने की जरूरत है। शांति की तलाश के लिए कोई भी समानांतर या वैकल्पिक प्रयास, वास्तव में, युद्धविराम के प्रयास हैं और इनसे पूर्ण शांति नहीं आ सकती। जब कोई वैकल्पिक प्रस्ताव आधे-अधूरे मन से पेश किया जाता है तो उस वक्त यूक्रेन के लोगों की पीड़ा और दर्द को अनदेखा किया जाता है। साथ ही यह पुतिन को वह राजनीतिक जगह देता है, जो उन्हें युद्ध जारी रखने की सहूलियत देता है, साथ ही दुनिया के देशों पर दबाव बनाने की भी सुविधा देता है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में, युद्ध और शांति के मामलों को सही मायने में और निष्पक्ष रूप से हल करना असंभव है क्योंकि सुरक्षा परिषद में बहुत कुछ वीटो शक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जब हमलावर वीटो शक्ति का प्रयोग करता है, तो संयुक्त राष्ट्र युद्ध को रोकने में शक्तिहीन हो जाता है। उन्होंने कहा कि 'मैं दुनिया के सभी देशों से समर्थन मांग रहा हूं। हम दुनिया को विभाजित नहीं करते हैं। मैं आपसे भी यही मांग करता हूं - दुनिया को विभाजित न करें। एकजुट राष्ट्र बनें, और इससे हमें शांति मिलेगी।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.