यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Nov 20, 2023 - 18:29
Nov 20, 2023 - 18:30
 0  459
यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाहजांहपुर, (आरएनआई) सोमवार को विद्यालय संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर में यातायात माह के निमित्त यातायात जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य, सभी आचार्यों एवम् रोजा थाने के पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वसंत कुमार त्रिवेदी जी ने पुलिस कर्मियों का अभिवादन कर उनसे अपनी बात छात्रों से कहने के लिए आग्रह किया।

जिसमे महिला पुलिस कर्मी सुरभि जी द्वारा सभी को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई।

साथ ही मिशन शक्ति के तहत सभी छात्रों को गुड टच एवम् बैड टच की जानकारी देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी।

अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी आए हुए पुलिस कर्मियों का अभिवादन किया तथा बच्चों को इन नियमों का पालन करने की सलाह दी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0