यमुनोत्री की यात्रा पर आए यूपी के तीर्थयात्री की माैत, धाम में अब तक गई 23 श्रद्धालुओं की जान
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रा के कुछ ही दिनों में अब तक 100 से ज्यादा यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।

बड़कोट (आरएनआई) उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम में जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 23 पहुंच गई है। जबकि चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच गई है।
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश निवासी रमा शंकर त्रिपाठी(65) की जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचेत अवस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया मृतक पहले से अस्वस्थ रहते थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






