यमुना के पानी पर सियासत तेज, केजरीवाल फिर बोले- हरियाणा जिम्मेदार
दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी वायदों का पिटारा खोल दिया है। अभी कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली वालों को 15 गारंटियां दी हैं।

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात पर पार्टी समन्वयक नरेंद्र नाथ ने कहा कि रिठाला से हमारे उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ प्रभारी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया। हम यहां उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए हैं। हमारे पार्टी उम्मीदवार के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। आगे कहा कि ये मामला पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का है। हम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने खुद माना है कि हरियाणा की तरफ से यमुना के जल में बहुत ज्यादा अमोनिया आ रहा है। आतिशी और भगवंत मान को चुनाव आयोग ने चार बजे मिलने का समय दिया है, वह लोग मिलने जायेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार सारा सरकारी खजाना अपने अरबपति मित्रों पर लुटा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों को लोन देती है। और बाद में माफ कर देती है। पिछले पांच साल में केंद्र सरकार ने 400-500 अरबपतियों के 10 लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं। केंद्र सरकार जनता के टैक्स के पैसे को अपने अरबपति मित्रों पर लुटा रही है। मिडल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हैं। मिडिल क्लास परिवार अपनी कमाई का आधा हिस्सा टैक्स के रूप में देता है। लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिलता है। जब केंद्र सरकार जनता के टैक्स के पैसे को अपने अरबपति मित्रों पर लुटाती है तो मिडिल क्लास को दुख होता है। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है। उनसे कहा है कि कानून बनाया जाए कि किसी भी अरबपति का कर्ज माफ नहीं होगा।
दिल्ली में चुनाव के बीच वाल्मीकि समाज के बड़े नेता और वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल आ अपने साथियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यों और अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव कौशिक, राजकुमार शर्मा और सलीम अहमद समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं को आप सांसद संजय सिंह ने सदस्यता दिलाई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






