यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ। कैंटर और दो कारों के बीच टक्कर हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

आगरा (आरएनआई) आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कैंटर और दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल भेजा है। कार सवार आगरा से दिल्ली जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






