मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को घर घर पहुँचायेंगे कार्यकर्ता

May 28, 2023 - 23:45
 0  567
मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को घर घर पहुँचायेंगे कार्यकर्ता

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी का घर घर पहुँच अभियान का गुना ज़िले की बमौरी विधानसभा से प्रारंभ किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सभी बमौरी विधानसभा के सभी पाँच मंडलों के  अध्यक्षों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार, हितग्राहीमूलक योजनाओं से  लाभ लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से संपर्क एवं पार्टी व संगठन की रीति नीति को लोगों तक पहुँचाने का कार्य सौंपा गया है।

इस कार्य को लेकर आज पार्टी के प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक सप्ताह के लिए मंडल में जनसंपर्क हेतु वाहन उपलब्ध कराये गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0