मेयर चुनाव अगले आदेश तक स्थगित, विरोध करने पर AAP-कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के लिए आज 11 बजे से मतदान शुरू होना था। लेकिन पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने के कारण चुनाव को अलगे आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Jan 18, 2024 - 11:22
 0  2k
मेयर चुनाव अगले आदेश तक स्थगित, विरोध करने पर AAP-कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

चंडीगढ़ (आरएनआई) आम आदमी पार्टी ने फिर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से गुहार लगाई है कि निष्पक्ष चुनाव हो और आज ही दूसरा प्रीसाइडिंग ऑफिसर तैनात किया जाए, जो चुनाव की कार्यवाही को पूरा करें।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी ने मेयर चुनाव टालने की मंशा से पीठासीन अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने पूरी तरह से अलोकतांत्रिक काम किया है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि मुझे सूचित किया गया है कि हमें (कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों) को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि पीठासीन अधिकारी ठीक नहीं हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे (भाजपा) ऐसा करना चाहते हैं कि चुनाव रोकें। हम उच्च न्यायालय जाएंगे।

आज होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कई पार्षदों को एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खराब स्वास्थ्य की बात लिखी है। अनिल मसीह को पीठासीन प्राधिकारी के रूप में नामित किया गया था। इसके विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।

पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने का दावा किया जा रहा है। अनिल मसीह को मेयर पद के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। अनिल मसीह को अब अगले आदेश प्राप्त होने तक एमसी कार्यालय न पहुंचें के निर्देश मिले हैं। इस कड़ी में मेयर का चुनाव स्थगित होने की अटकलें हैं। चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।

नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा भी काफी कड़ी रहेगी। हंगामे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने चार डीएसपी समेत 500 पुलिस कर्मियों को तैनात करेगी। निगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाके होंगे। पुलिस ने एक डीएसपी की ड्यूटी राजभवन के पास भी लगाई है। इसके अलावा दो डीएसपी को नगर निगम और एक डीएसपी को टीम के साथ रिजर्व में रखा गया है।

नगर निगम में आज को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मनोनीत पार्षद अनिल मसीह को बनाया गया है। डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। लगभग दो से ढाई घंटे के अंदर चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मेयर चुने जाने के बाद डीसी चले जाएंगे। उसके बाद नवनियुक्त मेयर सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा।

चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश में भाजपा और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बीच की पहली लड़ाई बन चुका है। शहर को आज नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीनों पार्टियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर अपने कार्यकर्ता बुलाए हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.