मुस्लिमों का राजनीतिक समर्थन जुटाने की तैयारी में भाजपा, ईद पर 32 लाख परिवारों को देगी सौगात-ए-मोदी किट

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सौगात ए मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 32 लाख परिवारों को ईद के मौके पर विशेष किट वितरित की जाएगी। इस किट में खाद्य पदार्थ और कपड़े होंगे। मोर्चा के 32 हजार कार्यकर्ता 32 हजार मस्जिदों के जरिये जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेंगे।

Mar 25, 2025 - 15:32
 0  297
मुस्लिमों का राजनीतिक समर्थन जुटाने की तैयारी में भाजपा, ईद पर 32 लाख परिवारों को देगी सौगात-ए-मोदी किट

नई दिल्ली (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिमों का राजनीतिक समर्थन जुटाने की पहल की है। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद के मौके पर 32 लाख मुस्लिमों को विशेष किट बांटने की तैयारी की है। पार्टी ने इस अभियान को सौगात-ए-मोदी नाम दिया है। इस अभियान के तहत मोर्चा के 32 हजार कार्यकर्ता देश भर की32 हजार मस्जिदों से संपर्क करके जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे। 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौगात ए मोदी अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को लाभान्वित करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के ईद का त्योहार मना सकें।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान के पाक महीने से शुरू हो रहा यह अभियान ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर और भारतीय नववर्ष के मौके पर भी अल्पसंख्यकों तक पहुंचेगा। इसके अलावा जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह आयोजित किए जाएंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता यासिर जिलानी ने सौगात ए मोदी अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। साथ ही भाजपा और एनडीए के लिए मुस्लिमों का राजनीतिक सहयोग जुटाना है। 

इस अभियान के जरिये भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचेगा। सौगात ए मोदी अभियान के तहत दी जानी वाली किट में विभिन्न सामान दिए गए हैं। किट में कपड़े, सेवईं, मेवा, मिठाई शामिल है। महिला किट में सूट और पुरुष किट में कुर्ता-पजामा शामिल किया गया। सूत्र बताते हैं कि एक किट की कीमत 500 से 600 रुपये है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.