मुरैना में पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भूना

May 5, 2023 - 12:15
 0  3.6k
मुरैना में पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भूना

मुरैना। मुरैना में शुक्रवार सुबह गोली मारकर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow