मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय बैठक, पाकिस्तानी वीजा धारकों और संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Apr 26, 2025 - 23:06
Apr 26, 2025 - 23:07
 0  27
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय बैठक, पाकिस्तानी वीजा धारकों और संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

गुना (आरएनआई) पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने ली। बैठक में गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश में पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया कि तय समय-सीमा के बाद मध्यप्रदेश में लंबी अवधि के वीजा, राजनायिक वीजा और आधिकारिक वीजा धारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। मध्यप्रदेश में अध्यनरत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0