मुख्य मंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में माननीय मुख्य मंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगवाए जाएं। प्रमाण पत्र व उपकरण वितरण के लिए सूची तैयार कर ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






