मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने ब्लॉक भावलखेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पैना बुजुर्ग , लधौली व सत्वाबुजुर्ग का निरीक्षण किया

शाहजांहपुर (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने ब्लॉक भावलखेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र पैना बुजुर्ग , लधौली व सत्वाबुजुर्ग का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय सी एच ओ साजिया परवीन, पूजा व श्वेता सिंह मोरिश उपस्थित मिले।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के समय सी एच ओ साजिया परवीन ने 8आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बने थे, 8 मरीजों को ई संजीवनी की सेवाएं दी गई थी, 20 मरीजों का सामान्य उपचार किए गए। निरीक्षण के समय सी एच ओ पूजा द्वारा 3 मरीजों को ई संजीवनी की सेवाएं दी गई थी और 15 मरीजों को सामान्य उपचार किया गया था।
सी एच ओ श्वेता सिंह मोरिस द्वारा निरीक्षण के समय तक 6 मरीजों को ई संजीवनी की सेवाएं दी गई थी और 24 मरीजों को सामान्य उपचार दिया गया था।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने सभी सी एच ओ को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में जाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनवाए।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






