मुंबई समेत इन इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मुंबई समेत पूरे उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश होगी। कोंकण और गोवा, मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक, गुजरात, कर्नाटक के दक्षिण में भीतरी इलाकों में 12 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक का भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नई दिल्ली (आरएनआई) उत्तराखंड में इन दिनों कई जगहों से लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं। चमोली में भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जोशीमठ में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। भनेरपानी के पास बंद राष्ट्रीय राजमार्ग लैंडस्लाइड से बंद था, जो अब खुल गया है।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजस्थान के चूरू में था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के दमोह, नौगोंग, खजुराहो, सतना, मंडला और सिवनी में, बिहार के देहरी, सुपौल में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, बलिया और वाराणसी में, असम और मेघालय के गोआलपारा, चेरापूंजी, तेजपुर, कोंकण और गोवा के कोलाबा, सांताक्रूज, विदर्भ के चंद्रपुर और गुजरात के सूरत में कल भारी बारिश हुई।
मेघालय में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज से अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तरी हरियाणा में भी आज बादल बरस सकते हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भी आज बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 13 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






