मुंबई में लगी 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनी बप्पा की मूर्ति
मुंबई की जीएसबी सेवा मंडल ने इस बार गणेश भगवान की प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनावाया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया है।

मुंबई। (आरएनआई) महाराष्ट्र में गणेश पूजा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। कल यानी की 19 सितंबर से शुरू होने वाली गणपति पूजा के लिए जीएसबी सेवा मंडल ने सबसे महंगी गणेश मूर्ति की स्थापना की है। इन्हें मुंबई की सबसे अमीर मंडल के तौर पर जाना जाता है। इस बार गणपति पूजा के लिए मंडल ने सोने-चांदी की बरसात कर दी है।
गणेश भगवान की इस प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाया गया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 360.45करोड़ का बीमा भी कराया है। उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी गणेश भक्तों का यहां स्वागत करते हैं। इस साल हम 69वां गणेश उत्सव मनाने जा रहे हैं। गणेश की इस प्रतिमा में 36 किलो चांदी और 250ग्राम सोने का पेंडेंट भी बनाया गया है।
20 सितंबर को हम आयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए एक विशेष हवन करेंगे। वहीं 19 सितंबर को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भी विशेष हवन करने वाले हैं।' उन्होंने कहा के कि प्रतिमा की सुरक्षा के लिए इस बार फेशियल रिकगनिशन (चेहरे की पहचान) इंस्टॉल किया जाएगा। हम निगरानी के लिए उच्च घनत्व वाले कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। फुटफॉल की भी गिनती की जाएगी।
What's Your Reaction?






