मुंबई में धूल भरी आंधी से मची तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 35 लोग घायल

मुंबई में सीजन की पहली बारिश से लोगों को राहत तो मिली लेकिन, धूल भरी आंधी की वजह से यातायात रुक गया। घाटकोपर में 100 फुंट लंबा बिलबोर्ड गिरने से कुछ लोग घायल हो गए। तूफान का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। 

May 13, 2024 - 18:00
 0  972
मुंबई में धूल भरी आंधी से मची तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 35 लोग घायल

मुंबई (आरएनआई) मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली है। इस वजह से आसमान में अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से मुंबई वासियों को राहत तो मिली लेकिन आंधी चलने से कुछ जगह तबाही की भी खबरें आ रही हैं। 

तूफान की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अचानक मौसम बदलने से कई जगह सड़कों पर यातायात रुक गया। लोगों ने आंधी से बचने के लिए कई जगह आश्रय लिया। तेज आंधी की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फुट लंबा बिलबोर्ड उखड़ गया और गिर गया। बीएमसी का कहना है कि इस घटना में 35 लोग घायल हो गए। 

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। उधर मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोका गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि तूफान के दौरान 15 उड़ानों में बदलाव किया गया। इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो पाया। दरअसल मुंबई हवाई अड्डे पर बीते सप्ताह प्री-मानसून रनवे के रख-रखाव का काम किया गया था। इस वजह से उड़ानों को समय रहते संचालित किया गया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.