मुंबई में एक जुलाई से जलापूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती होगी
मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में जलस्तर के कम होने के कारण नगर निकाय ने शनिवार से जलापूर्ति में 10 फीसदी कटौती करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जून 2023, (आरएनआई)। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में जलस्तर के कम होने के कारण नगर निकाय ने शनिवार से जलापूर्ति में 10 फीसदी कटौती करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने लोगों से अपील की है कि वे पानी को बचाएं और इसका इस्तेमाल उचित तरीके से करें। दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मुंबई पहुंच गया।
चहल ने बुधवार को कहा कि बीएमसी ने एक जुलाई से मुंबई में पानी की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है, क्योंकि शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में जल का भंडार करीब सात फीसदी है। इसका कारण झीलों के जलग्रहण इलाकों में बारिश का कम होना है।
मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित सात झीलों- भातसा, अपर वैतरणा, मिडिल वैतरणा, तानसा, मोडक सागर, विहार और तुलसी से 3800 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है।
What's Your Reaction?






