मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- “देश को तोड़ो और देश विरोधियों को जोड़ो उनके यही असली विचार”

भोपाल (आरएनआई) देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
मप्र बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने लिखा कि देश को तोड़ो और देश विरोधियों को जोड़ो यही कांग्रेस की असली विचार है।
पोस्ट शेयर करते हुए आशीष अग्रवाल ने लिखा कि जब पीएम मोदी ने साल 1974 में इंदिरा गांधी द्वारा श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप सौंपने पर सवाल खड़ा किया तो उस पर आज इंडी गठबंधन को मिर्ची लग गई। इसके अलावा उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस द्वारा श्रीलंका को द्वीप दान देने को सही ठहराया और कहा- मैं पूछना चाहता हूं कि कच्चातिवु द्वीप पर कोई रहता है क्या? इस बात को लेकर उन्होंने दिग्विजय सिंह से पूछा कि अब कोई दिग्विजय सिंह की राघौगढ़ में पड़ी खाली जमीन पर ये कह कर दान कर दे कि उसमें कोई नहीं रहता था तो इस बात पर भी दिग्विजय सिंह को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने लिखा कि कांग्रेस ने हमेशा नेशन फर्स्ट की बजाय फैमिली फर्स्ट को प्राथमिका दी है। वहीं दिग्विजय सिंह का बयान नेहरू-इंदिरा की मानसिकता का परिचायक है। इस दौरान उन्होंने लिखा कि नेहरू ने अक्साई चीन को यह कहकर दे दिया था कि वो बंजर जमीन है वहां कोई रहता नहीं है। साथ ही कांग्रेस ने मानसरोवर के लिए यह तर्क दिया कि ठंड मकी वजह से हां जीवनयापन नहीं हो सकता है, और कांग्रेस के कारण ही पीओके से हम हाथ धो बैठे। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि तिब्बत का हिस्सा भी कांग्रेस की खराब नीतियों की वजह से भारत ने खो दिया। वहीं आशीष अग्रवाल ने लिखा कि इसीलिए कांग्रेस की विभाजनकारी और टुकड़े-टुकड़े वाली मानसिकता का जल्द से जल्द सफाया होना जारी हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






