मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी बढ़त, 30944 वोट से चंद्रभानु आगे; सपा काफी पीछे
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां भाजपा ने बड़ी बढ़त बना रखी है, सपा काफी पीछे चल रही है।
अयोध्या (आरएनआई) अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भाजपा की ओर से निर्णायक बढ़त बनाए जाने के बाद जश्न शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक-दूसरे को संभावित जीत की बधाई भी दी।
मिल्कीपुर उपचुनाव में 12 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 34,507 मतों से आगे चल रहे हैं। सूर्यकुंड पर अनुष्ठान के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान।
मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना में 12 राउंड पूरे हो गए हैं। बड़े अंतर से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। राउंड 11 के बाद भाजपा को 63958 और सपा को 29451 वोट प्राप्त हुए हैं।
मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना में 11वां राउंड पूरे होने के बाद 30944 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। राउंड 11 के बाद भाजपा को 58221 और सपा को 27202 वोट प्राप्त हुए हैं।
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा ने बड़ी लीड ले ली है। 10 राउंड के बाद भाजपा को 53193 वोट मिले हैं। सपा को 24588 मत प्राप्त हुए हैं।
मिल्कीपुर में दस राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा निर्णायक जीत की ओर है। दस राउंड पूरे होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 28530 वोट से आगे चल रहे हैं। चंद्रभानु को 53,193 वोट मिले हैं। सपा के अजीत प्रसाद को 24588 मत प्राप्त हुए हैं।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या में मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपचुनाव में वह समाजवादी पार्टी के अजित प्रसाद से आगे चल रहे हैं।
मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में 8वें चरण तक भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 41646 मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 19568 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 1335 वोट मिले हैं।
ओपी राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "बहुत पहले कहा था, वहां की नब्ज टटोली थी। लोगों को विकास रूपी दूध चाहिए। विकास रूपी दुधारू गाय लेकर सरकार लड़ रही है। जनता दुधारू गाय को वोट दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि, "अखिलेश यादव के पास कुछ कहने को नहीं बचा। देश की जनता मोदी पर विश्वास कर रही है। जनता मोदी के कामों पर विश्वास कर रही है।"
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?