मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्वार कार्यक्रम रैली को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मिलेट्स अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्वार कार्यक्रम रैली को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। पुरातन खान-पान की ओर लौटे, मोटे अनाजो का उपयोग करें-डीएम।

Sep 21, 2023 - 17:07
Sep 21, 2023 - 17:08
 0  270
मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्वार कार्यक्रम रैली को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) मिलेट्स अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 को मनाये जाने के दृष्टिगत कृषि विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्वार कार्यक्रम अन्तर्गत दिनांक 21 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10ः30 बजे से जनपद स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम (मेगा रोड शो) का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मेगा रोड शो को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से खिरनी बाग, लोधीपुर होते हुए कृषि भवन निकट एन.टी आई. स्कूल लोधीपुर में सम्पन्न हुयी। रोड शो में जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, ए०जेड खान इंटर कॉलेज, गुरूनानक कन्या उ०मा०वि, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर आदि स्कूलो के छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एफ०पी०ओ० के सदस्य, प्रगतिशील कृषकों तथा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिको / अधिकारियों सहित 1000 से अधिक लोगो ने प्रतिभाग किया। मेगा रोड शो में मिलेट रथ से प्रचार करते हुये, मिलेट उपयोग का ऑडियो संदेश भी चलाया गया तथा बैनर के माध्यम से मिलेट के लाभ से सम्बंन्धित स्लोगन पट्टीकाओं, नारो के साथ से मिलेट्स के पौष्टिक लाभों का कृषको एवं आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार किया गया। रैली द्वारा मिलेट्स को दैनिक आहार में सम्मिलित करने हेतु जन सामान्य को प्रेरित किया गया। 
कार्याक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मिलेट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु रैली का अयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से लोगो को मोटे अनाज की उपयोगिता तथा उसके लाभ के विषय में जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा कि आजकल की जीवन शैली में अनुचित खान-पान तथा जंक फूड के सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसलिये उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलेट्स यानी श्री अन्न के प्रति जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को यह संदेश देना है कि अपने पुरातन खान पान की ओर लौटे तथा मोटे अनाज का उपयोग करें और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाऐ। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधकारी वि0/रा0 श्री सुरेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा० सतीश चन्द्र पाठक, जिला उद्यान अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी श्री संतोष कुमार द्विवेदी, तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केन्द्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिकों आदि द्वारा रोड शो मे मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow