मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान

Dec 22, 2022 - 22:49
Dec 22, 2022 - 22:51
 0  702
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान

हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत अली शाद ट्रेडर्स बिलग्राम से दो पान मसाले के सैंपल संग्रहित किया एवं अवैध प्रतिष्ठान को बन्द करा दिया गया, साथ ही कालातीत पान मसाला लगभग 400 पैकेट मौके पर नष्ट कराया  गया। दोनो नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए के पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशीराम, अनिरुद्ध गंगवार, रामकिशोर, अजीत सिंह घनश्याम वर्मा एवं अनुराधा कुशवाहा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)