मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Aug 31, 2024 - 20:58
Aug 31, 2024 - 20:58
 0  2.5k
मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत शनिवार को ग्राम भारतखेड़ा में एक चार वर्षीय मासूम को कुत्ते ने हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद मासूम परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम का इलाज चल रहा है। बच्चों की हालत काफी गंभीर बनी है।

कोतवाली के ग्राम भारत खेड़ा निवासी एक छात्र (मासूम) पर आवारा कुत्ते ने हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। मासूम के सिर पर कुत्ते के नोचने के चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। हालांकि बच्चा कुत्ते के हमले का शिकार कैसे हुआ, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मासूम का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। वर्तमान समय में क्षेत्र के अस्थाई गौ -आश्रय स्थलों के पास कुत्तों के झुण्ड का जमावड़ा रहता है, क्योंकि अस्थाई गौ-आश्रय स्थलों में आए दिन चारा पानी के अभाव में बेजुबान पशु असमय मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। जिनका सही तरीके से अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है, इनके शवों को खुले मैदान में फेंक दिया जाता है। कुत्ते इनके शवों से मांस को नोच-नोच कर खाते हैं। जिसके कारण पालतू कुत्ते भी हिंसक हो गए हैं।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)