मार्च से पूर्व सभी गोवंश संरक्षित किये जाने के डीएम ने दिये निर्देश

Feb 20, 2023 - 01:02
Feb 20, 2023 - 01:07
 0  567
मार्च से पूर्व सभी गोवंश संरक्षित किये जाने के डीएम ने दिये निर्देश

हरदोई (आरएनआई) आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने मार्च से पूर्व सभी गोवंशों का संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्माणाधीन गोशालाओं का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टीनशेड बनाये जाएं। कार्य मे लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। गोशालाओं में भूसा व चारे की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, पीडी गजेन्द्र तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)