मानसून की शुरुआत में ही धंस रहीं करोड़ों की लागत से बनीं सड़कें

करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर घर से निकलने को मजबूर

Jul 7, 2024 - 14:30
 0  594
मानसून की शुरुआत में ही धंस रहीं करोड़ों की लागत से बनीं सड़कें

मुरादाबाद (आरएनआई) मानसून का पहला झटका भी हाट मिक्स की सड़कें नहीं झेल पाई हैं। करोड़ों रुपये सड़कों पर खर्च करने के बाद लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। वर्षा के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। छह महीने के अंदर बनी सड़कों की बदहाली का नमूना देखिए कि हाट मिक्स की परत हटकर नीचे रेस्टोरेशन किए गए पत्थर भी उखड़ गए हैं।

कहीं पर गुणवत्ता की कमी से उखड़ी हैं तो कहीं सीवर लाइन खोदाई के बाद डाली गई सड़क धंस गई है। नगर निगम व जल निगम की ओर से सड़कें बनाई गई हैं। लाजपत नगर में छह महीने के भीतर नगर निगम ने सड़कें बनाईं, उनमें अब गहरे गड्ढे हो गए हैं। दीनदयाल नगर का मुख्य मार्ग भी जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है।

रामगंगा विहार फेस-दो में भी हाल ही में हाट मिक्स सड़कें नगर निगम ने बनवाईं। लेकिन, नाली उफनाने से इन सड़कों में पानी हर समय भरा रहता है, जिससे सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। हरथला में पीडब्ल्यूडी ने करीब 700 मीटर सड़क एक महीना पहले बनाई थी। अब इसमें भी गड्ढे हो चुके हैं।

यहां पर जल निगम द्वारा गहरी सीवर लाइन डालने के बाद सड़क धंस गई है। इन गड्ढों में रोड़ी और गिट्टी नहीं डाली गई। जिससे वाहनों से यह गड्ढे और चौड़े हो गए हैं। अवंतिका कालोनी का भी यही हाल है। सिविल लाइंस क्षेत्र की अन्य सड़कों का भी यही हाल है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सतपाल सिंह ने बताया कि कांठ रोड पर रेस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन, वर्षा की वजह दिक्कत हो रही है। नगर निगम के मुख्य अभियंता डीसी सचान ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के जेई सड़कों की मरम्मत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। जल निगम ने सीवर लाइन खोदाई के बाद जो सड़कें बनाई हैं, उनमें गड्ढे होने पर रोड़ी-गिट्टी डालने का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन, लगातार वर्षा से नए गड्ढे फिर हो जा रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.