माँ भगवती के जागरते मे रात भर झूमते रहे श्रद्धांलू

Oct 22, 2024 - 19:32
Oct 22, 2024 - 19:32
 0  1.8k
माँ भगवती के जागरते मे रात भर झूमते रहे श्रद्धांलू

हरदोई (आरएनआई)कोथावा कस्बा स्थिति रामलीला मैदान मे माँ दुर्गा जागरण समिति कोथावा की कमेटी द्वारा तेरवा विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन मंगलवार को किया गया! इसमे भजन सुनकर श्रद्धांलू रात भर झूमते रहे!बुधवार सुबह छह बजे प्रशाद वितरण के साथ ही जागरण सम्पन्न हुआ!            

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ज़िला संघ चालक जय प्रकाश ने माँ की ज्योति प्रज्व्व्लित कर गणेश वंदना से किया गया।जागरण मे कानपुर से आई नवरंग जागरण मंडल पुलकित शर्मा एंड जागरण पार्टी के कलाकारो ने सुंदर सुंदर भजनो की प्रस्तुति कर कोथावा कस्बे के भक्तो का मंन अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।कानपुर से आयी भजन गायिका सैफालीं द्विवेदी ने छोड़ न कलाई मेरी थाम के सावरिया मैं तेरी दीवानी तेरे नाम की, हारा हु बाबा बस तेरा भरोसा है। जीतुगा एक दिन मेरा दिल यह कहता है।जैसे कईं भजनो की ऐसी गंगा बहाई गयी!कि श्रद्धांलू भक्ति रस से सराबोर नजर आए इसी क्रम मे लखनऊ से आयी टी सीरिज सिंगर वृतिका तिवारी ने तूने मुझे बुलाया शेरोवालियो मैं आयी मैं आयी जोता वालिये,सुन ले ब्रिज भान किशोरी जो मुझसे न खेली होली तेरी मेरी कट्टी हो जायेगी जैसे देवी के कईं भजनो को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया!इसी क्रम मे सुल्तानपुर से आये टी सीरिज सिंगर धर्मेन्द्र पंडित ने सारे जगत मे तेरी पूजा होलिया गणपति बप्पा मोरिया, दुनिया मे है। देखो ज्योतावाली का दरबार, कोई प्यार से मैया को बुलालो भवसागर पार हो जाओगे।जैसे कईं भजनो के माध्यम से देवी की महिमा को बहुत्व ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया!कानपुर से आये पुलकित शर्मा ने पालकी पे होके सवार चला मैं,मैं तो अपने मैया के द्वारा चला मैं, मेरी कुटिया के आज भाग खुल जायेगे, राम आएंगे जैसे कईं भजनो की प्रस्तुति कर दर्शकों की तालियां बटोरी।

 कार्यक्रम मे गणेश,राधा कृष्ण, रामदरबार, कृष्ण सुदामा मिलन, 32 मुखी काली, विष्णु भगवान, महाकाल की भस्म आरती जैसी कईं खूबसूरत झाकीया निकाली गयी!जिसे देख श्रद्धांलू नत मस्तक हो उठे!जागरण मे भाजपा के ज़िला उपाध्याय करमवीर जी प्रधान संघ के अध्यक्ष के पी सिंह जी राजकुमार सिंह,दिनेश अवस्थी,विवेक शुक्ला,राहुल पाण्डेय,सुशील गुप्ता,विक्रांत ओझा, अवनीश मिश्रा, संदीप पाण्डेय, पूर्व प्रधान अरुन कंनौजिया, संतोष तिवारी, अदीप मौर्या, आशीष अवस्थी, शुभम मिश्रा,अखिलेश शुक्ला हरिहर मिश्रा, मनीष मिश्रा, विपिन गुप्ता आदि सहित सैकड़ो महिला पुरुषो ने प्रतिभाग कर धर्म लाभ कमाया।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)