मा.संजय सिंह जी को दुबारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर जिला हाथरस में AAP का धन्यवाद केजरीवाल कार्यक्रम

हाथरस (आरएनआई) आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजय भारती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रभारी मा. संजय सिंह जी को दुबारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने के अवसर पर जिला AAP पार्टी कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए" केजरीवाल तुम संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ हैं; संजय सिंह संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" नारे लगाते हुए मिष्ठान्न वितरण कर जश्न मनाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजय भारती, जिला कोषाध्यक्ष श्री उमाशंकर जी, जिलामहासचिव नीरज कुमार,प्रदेश सोशल मीडिया कोर टीम सदस्य रजत शर्मा, AAP बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ केदार वर्मा,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तन्नू वार्ष्णेय,जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ लक्ष्मीकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष cyss अंकुश उपाध्याय,प्रदेश जिलामहासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राकेश गौतम, गौतम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष AAP रहमत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राना,जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार बिजली वाले,जिलासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बाबूलाल अम्बेडकर , पूर्व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कमेटी सदस्य रेखा वर्मा,जिलामहासचिव cyss देवेंद्र कुमार, जिलासचिव cyss अर्जुन सिंह, हिमांशु वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय,आदि उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






