महिलाओं पर अत्याचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस की दोहरी नीति पर सवाल
गुना (आरएनआई) भाजपा शासित मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है, ऐसे में हमारे कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने महिला अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में पुतला जलाया और उन पर पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज किया है।
वहीं भाजपा कार्यकर्ता तो जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला जलाते है और उन पर कभी कोई मामला दर्ज नहीं होता है, क्या ये पुलिस प्रशासन का दोहरा रवैया नहीं दर्शाता है। हमने कलेक्टर साहब से मांग की है कि इस मामले पर पुनर्विचार होना चाहिए है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






