महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जायेः- जिलाधिकारी

Oct 5, 2024 - 19:21
Oct 5, 2024 - 19:22
 0  729
महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जायेः- जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई (आज सवायजपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई करें। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्ययोजना के अनुपालन की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रेषित करें। प्रत्येक तहसील में एक नोडल अधिकारी के नेतृत्व में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये। हेल्प डेस्क पर महिलाओ की सहायता की जाये। उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया जाये। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि प्रत्येक ग्राम में महिला जागरूकता अभियान चलाया जाये। हेल्पलाइन के बारे में महिलाओं और बच्चियों को बताया जाये। शराब के ठेकों के सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाये। खुले में शौच पर न जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाये। महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए हर संभव कदम उठाये जाएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सवायजपुर संजय अग्रहरि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, जिला विकास अधिकारी कमले‌श कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)