महाराष्ट्र के शिरावने में MIDC परिसर में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र के शिरावने में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में भीषण आग लगी है। बीते आठ घंटे से आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की जा रही है।

मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र के शिरावने में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों को बड़ी संख्या में मौके पर भेजा गया। चिंताजनक पहलू ये है कि आग बीते आठ घंटे से जल रही है। रात करीब 11 बजे लगी आग को बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल की गाड़ियों को भेजा गया।
इस संबंध में दमकल विभाग के अधिकारी एसएल पाटिल ने बताया कि 12 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। हम जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, जान-माल के नुकसान और आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।
शिरावने में लगी आग के संबंध में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आई रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 10 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






