महबूबा बोलीं- येदियुरप्पा मामले में समुचित इंसाफ नहीं, केजरीवाल और हेमंत सोरेन से अलग बर्ताव हुआ
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर इस आधार पर रोक लगा दी क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें बहुत कम आरोपों में जेल भेजा गया।

श्रीनगर (आरएनआई) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्त ने रविवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिली राहत को न्याय का चुनिंदा वितरण करार दिया। अदालत ने पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुफ्ती ने कहा कि उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर इस आधार पर रोक लगा दी क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें बहुत कम आरोपों में जेल भेजा गया।
मुफ्ती ने कहा, पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाते हुए कहा है कि आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते कहीं जाने वाला नहीं है, जो कि अन्य पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन और मौजूदा मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार के विपरीत है। कश्मीरी नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह बताता है कि किस तरह से चुनिंदा न्याय दिया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






