मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
भारत की बात करें तो दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। शीर्ष-10 अमीर व्यक्तियों की सूची में अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 200 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं।

न्यूयॉर्क (आरएनआई) एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क के पास कुल 209.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने फ्रांस के टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे पायदान पर काबिज अर्नाल्ट के पास 204.3 अरब डॉलर की संपत्ति हैं।
भारत की बात करें तो दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। शीर्ष-10 अमीर व्यक्तियों की सूची में अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 200 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग के पास 164.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस गिरावट के चलते वह सूची में 12वें नंबर पर खिसक गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 112.8 अरब डॉलर है। वहीं अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 10 लाख डॉलर की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद उनकी कुल संपत्ति 86.2 अरब डॉलर हो गई है। गौतम अदाणी दुनिया के अमीर व्यक्ति की लिस्ट में 18वें पायदान पर हैं।
मस्क को उनकी नई स्टार्टअप कंपनी एक्सएआई की वजह से फायदा हुआ है। इसे उन्होंने पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। यह एआई अपने ग्रोक चैटबॉट के लिए प्रसिद्ध है। मस्क की कंपनी ने 6 अरब डॉलर जुटाए हैं। अगले दिन ट्वीट में मस्क ने इंजीनियरों को आमंत्रित किया कि 'यदि आप ब्रह्मांड को समझने के हमारे मिशन में विश्वास करते हैं, तो एक्सएआई से जुड़ें।
यदि चौथे स्थान पर जुकरबर्ग के बाद देखें तो 148 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर लैरी एलिसन हैं। सॉफ्टवेयर निर्माता माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 129.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें और 10वें स्थान पर स्टीव बाल्मर है, जिनकी नेटवर्थ 126.5 अरब डॉलर है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






