'मराठा समुदाय कोई आंदोलन नहीं कर रहा, यह प्रवीण दरेकर द्वारा प्रायोजित', जरांगे का भाजपा पर आरोप
मनोज जरांगे ने आगे कहा कि मराठा समुदाय किसी से भी सवाल पूछने में सक्षम है। वे मुंबई भी जा सकते हैं। जो प्रदर्शनकारी अब आंदोलन कर रहे हैं उन्हें तय करना चाहिए कि वे किसके साथ हैं।

मुंबई (आरएनआई) आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बताया कि मराठा समुदाय वर्तमान समय में कोई आंदोलन नहीं कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में किए गए विरोध प्रदर्शन भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर द्वारा प्रायोजित थे। जालना में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने प्रवीण दरेकर पर मराठा समुदाय को बांटने और युवाओं को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया।
जरांगे ने कहा, "राज्य में मराठा समुदाय कोई आंदोलन नहीं कर रहा है। अगर कोई भी आंदोलन होता है तो वह भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर और देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रायोजित होंगे। प्रदर्शनकारियों को समुदाय के साथ रहना चाहिए, नहीं तो उनकी बदनामी होगी।" बता दें कि मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लोगों को कुंबी जाति प्रमाणपत्र देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में कुंबी समुदाय को ओबीसी श्रेणी में रखा गया है ऐसे में मराठा आरक्षण के लोगों को कुंबी जाति प्रमाणपत्र देने से उन्हें (मराठा आरक्षण के लोगों को) आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।
जरांगे ने आगे कहा, "मराठा समुदाय किसी से भी सवाल पूछने में सक्षम है। वे मुंबई भी जा सकते हैं। जो प्रदर्शनकारी अब आंदोलन कर रहे हैं उन्हें तय करना चाहिए कि वे किसके साथ हैं?" मराठा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने ठाकरे से आरक्षण मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। जरांगे सात अगस्त से सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर, सतारा, पुणे, अहमदाबाद और नासिक में रैलियां करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






