दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया और AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को दिया राष्ट्रपति नाम ज्ञापन

Oct 21, 2023 - 16:17
Oct 21, 2023 - 16:19
 0  513
दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया और AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को दिया राष्ट्रपति नाम ज्ञापन
दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया और AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को दिया राष्ट्रपति नाम ज्ञापन

हाथरस (आरएनआई) आज AAP  ने जिलाध्यक्ष अजय भारती के नेतृत्व में तहसील हाथरस पर भाजपा के अनुषांगिक संगठन बन चुके ED द्वारा मणिपुर कांड, ब्रजभूषण कांड ;बढ़ती बेरोजगारी;अडानी घोटाले पर सवाल पूछने वाले; किसानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हित की बात करने वाले AAP सांसद संजय सिंह की और पूर्व में देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षामंत्री मनीष सिसौदिया और AAP नेता सत्येंद्र जैन की अलोकतांत्रिक और बदले की भावना से प्रेरित गिरफ्तारी के खिलाफ " जब जब मोदी डरता है- ED को आगे करता है" "संजय सिंह को रिहा करो-मनीष सिसौदिया को रिहा करो- सत्येन्द्र जैन को रिहा करो" जैसे नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी हाथरस को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।साथ ही सिद्धार्थनगर निवासी राजेन्द्र सिंह की दिवंगत विवाहित पुत्री तृप्ति की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी हाथरस को मांग पत्र भी सौंपा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजय भारती, विशेष सहयोग- योगेश कुमार ओके प्रदेश महासचिव,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनु.जा.विभाग जिलामहासचिव नीरज कुमार,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तन्नू वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय,जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हरीमोहन सारस्वत,cyss प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष व्यपार प्रकोष्ठ नेमपाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ दीपक कुशवाहा,जिलामहासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राकेश गौतम, पूर्व पार्टी विधानसभा सभा सादाबाद प्रत्याशी आरती भट्ट, विनीता माथुर, श्री हरिओम भट्ट,जिलाउपाध्यक्ष डॉ.श्यामवीर सिंह,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र राना,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ गौतम सिंह,जिलामहासचिव रामवीर कुशवाहा, सदस्य जिलाकमेटी गिरीश कुमार,अशोक देशमुख, करन कश्यप,संदीपा, जिला सचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सुभाष, ऋषिपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह,रमजानी खान, अरविंद कुमार,नंद किशोर, लालाराम, प्रेमचंद, हीरालाल आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0