मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Jun 7, 2024 - 22:55
Jun 7, 2024 - 22:56
 0  756
मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित

भोपाल (आरएनआई) राज्य शासन की सेवा में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है,  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने (MPPSC) ने आज शुक्रवार शाम मेन्स एग्जाम 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है, रिजल्ट के आधार पर  इंटरव्यू के लिए कुल 1286 कैंडिडेट का चयन किया गया है। इंटरव्यू की डेट अलग से बाद में जारी की जाएगी।

जनवरी में आयोजित की गई थी परीक्षा
गौरतलब है कि मप्र लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन जनवरी 2024 में 8 से 13 तारीख तक किया था। इससे पहले गुरुवार रात लोकसेवा आयोग ने एमपीपीएससी 2021 के इंटरव्यू के परिणाम घोषित किए थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow