मथुरा में वकील की हत्या
टेंपो का शीशा टूटने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने पीट-पीटकर मार डाला

मथुरा। मथुरा शहर कोतवाली के कृष्णा नगर में सीनियर अधिवक्ता की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसी पर है। टेंपो का शीशा टूटने को लेकर विवाद हुआ था। वारदात के बाद वकीलों में आक्रोश है। पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली इलाके की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा प्रसाद वरुण रहते हैं। सुखदेव नगर कॉलोनी में रहने वाले गंगा प्रसाद का पड़ोसी लक्ष्मण और उसके बेटों से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी लक्ष्मण और उसके बेटों ने वकील के साथ मारपीट कर दी।
पड़ोसी से हुए विवाद में घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वकील का पड़ोसी लक्ष्मण से पूर्व में भी विवाद चल रहा है।
अधिवक्ता गंगा प्रसाद के पड़ोसी लक्ष्मण और उसके 3 बेटे टेंपो चलाते हैं। लक्ष्मण के एक टेंपो का किसी ने शीशा तोड़ दिया। इसका आरोप लक्ष्मण अधिवक्ता गंगा प्रसाद और उनके बेटों पर लगाया और पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद लक्ष्मण और उसके परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर वकील के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। जिसमें गंगा प्रसाद उनका बेटा अशोक सहित 4 लोग घायल हो गए।
सीनियर वकील गंगा प्रसाद वरुण की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही वकीलों में आक्रोश फैल गया। वकीलों में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित वकील सीनियर अधिवक्ता के सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सीनियर वकील की हत्या किए जाने की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही 2 आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अधिवक्ता का पहले से ही विवाद था। उसी विवाद को लेकर पड़ोसी से गुरुवार की रात झगड़ा हुआ।
What's Your Reaction?






