मथुरा में छह बजे तक संपन्न हुई वोटिंग
मथुरा में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचने लगे। बुजुर्ग उम्र की सीमा को दरकिनार करते हुए मतदान में उत्साह दिखाई दिया।

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में छह बजे तक वोटिंग पूरी हो गई। कुल 49.49 फीसदी मतदान हुआ। अब कर्मचारियों द्वारा ईवीएम सील की जा रही हैं।
मथुरा के सौंख में बारिश ने मतदाताओं के कदम रोक दिए हैं। शाम को अचानक घिरे बादल बरसने लगे। इस दौरान बूथ से पहले की मतदाताओं के कदम रुक गए। बारिश थमने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मथुरा में शाम पांच बजे तक 47.18 फ़ीसदी मतदान हुआ है।
मतदान की रफ्तार दोपहर में धीमी रही, तो वहीं शाम होते ही मुस्लिम महिलाओं की भीड़ वोट डालने के लिए निकली। इस्लामिया इंटर कॉलेज में लंबी लाइन नजर आई।
वृंदावन में शादी पर लोकतंत्र के पर्व को ज़्यादा महत्वपूर्ण मानते हुए वृन्दावन बाग बुंदेला निवासी दुल्हन इन्दु लेखा शुक्ला वोट देने मतदान केंद्र पहुंची। राष्ट्रधर्म सर्वोपरि मानते हुए मतदान किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?






