मथुरा नगर निगम ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, प्रदेश में रहा सबसे अव्वल; सरकरा से मिलेगा 225 करोड़ का तोहफा
मथुरा नगर निगम ने वित्तीय वर्ष में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 88.41 करोड़ की आय के साथ मथुरा प्रदेश में अव्वल रहा है। अब सरकार से मथुरा को 225 करोड़ की विशेष प्रोत्साहन राशि का तोहफा दिया जाएगा।

मथुरा (आरएनआई) आय के मामले में नगर निगम मथुरा उत्तर प्रदेश में इस बार शीर्ष पर पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 88.41 करोड़ की आय के साथ मथुरा ने ये मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए नगर निगम को सरकार से करीब 225 करोड़ की विशेष प्रोत्साहन राशि का तोहफा दिया जाएगा।
आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज जैसे महानगरों को आय के मामले में पीछे छोड़ते हुए मथुरा नगर निगम ने इस बार इतिहास रच दिया। निगम ने विभिन्न स्रोतों से 2024-25 में कुल 88.41 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें कर श्रेणी में 41.43 करोड़ और करेत्तर में 46.98 करोड़ रुपये वसूल किए। यह धनराशि बीते साल हुई 43 करोड़ रुपये की आय से 106 प्रतिशत अधिक है। इसके चलते मथुरा प्रदेश के 17 नगर निगम में आय के मामले में टॉपर बन गया। इस बार निजी बकाएदारों के साथ ही सरकारी बकाएदारों से भी नगर निगम ने बकाया करों की खूब वसूली की। सरकारी विभागों से ही तकरीबन 5 करोड़ का राजस्व नगर निगम को प्राप्त हुई। शासन द्वारा रैंकिंग सूची जारी होने के बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित हैं।
राजस्व वसूली के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी ने खूब मेहनत की। इसके चलते नगर निगम मथुरा प्रदेश में अव्वल रहा। इस मेहनत का फल शासन ने 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलेगा। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि कर वसूली में इस बार करीब 45 करोड़ की धनराशि बीते साल से अधिक आई है। विभिन्न योजनाओं में इस धनराशि का पांच गुना यानी 225 करोड़ रुपये की धनराशि प्रोत्साहन राशि के रूप में नगर निगम को मिलेगी।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि नगर निगम की पूरी टीम लगातार आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इस बार प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसके चलते मथुरा को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इससे नगर निगम को शासन ने 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






