मणिपुर में बीएसएफ के एक जवान की मौत, असम राइफल्स के दो जवान घायल : सेना

मणिपुर के काकचिंग जिले में सेरौ इलाके में मंगलवार सुबह विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Jun 6, 2023 - 15:00
 0  513
मणिपुर में बीएसएफ के एक जवान की मौत, असम राइफल्स के दो जवान घायल : सेना
कांस्टेबल रंजीत यादव

इंफाल, 6 जून 2023, (आरएनआई)। मणिपुर के काकचिंग जिले में सेरौ इलाके में मंगलवार सुबह विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि काकचिंग जिले के सुगनू में सैरो इलाके में स्थित एक स्कूल में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध कुकी शरारती तत्वों ने सुबह करीब सवा चार बजे सेरौ प्रैक्टिकल हाई स्कूल में तैनात बीएसएफ जवानों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कांस्टेबल रंजीत यादव को गोली लग गई और उन्हें काकचिंग के ‘जीवन अस्पताल’ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारतीय सेना के दीमापुर स्थित स्पीयर कोर मुख्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि असम राइफल्स के दो घायल जवानों को हवाई मार्ग से मंत्रिपुखरी ले जाया गया है और तलाश अभियान जारी है।

ट्वीट के अनुसार, ‘‘ मणिपुर में सुगनू/सेरौ के इलाकों में असम राइफल्स, बीएसएफ तथा पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान पांच-छह जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.