मणिपुर कांड के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
होली के विकास मार्केट गांधी प्रतिमा तक पहुंचे कांग्रेसी किया आक्रोश व्यक्त मणिपुर सरकार बर्खास्त करने की मांग

मथुरा। कांग्रेस ने महिलाओं को निर्वस्त्र करा कर सामूहिक दुराचार संबंधी मणिपुर कांड के विरोध में विकास मार्केट गांधी प्रतिमा पर पहुंच का आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसी होली गेट से लेकर विकास मार्केट तक मोमबत्ती जलाकर पहुंचे । जिला कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने इस दौरान तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा कराई जानी चाहिए। पीड़िता महिलाओं को सरकारी नौकरी 5-5 करोड़ आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।
जानकारी रहे मणिपुर मैं दो दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कराकर दुराचार किए जाने संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है । इसी वारदात के विरोध में जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को होली गेट से सैकड़ों कांग्रेसी घटना के विरोध में मोमबत्ती जलाते हुए विकास मार्केट गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने मणिपुर कांड को सरकार के लिए शर्म से डूब मरने वाली घटना बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सिंह वर्मा ने कहा इस तरह की वारदात समाज को तोड़ने वाली है । भाजपा के शासन काल में महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। यह भाजपा की दोहरी नीति का परिणाम है। भाजपा के द्वारा एक तरफ अपराधियों और माफियाओं को सरकार में शरण दी जाती है तो दूसरी तरफ जनता में बयान दिया जाता है। वह महिलाओं को सम्मान देती है केंद्र सरकार को मणिपुर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए । उन्होंने कहा कि जो पीड़िता महिला है उनको सरकारी नौकरी के अलावा 5-5 करोड़ की आर्थिक मदद भी दी जानी चाहिए । कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट नीलेश जादौन ने बताया कि पूरे मामले में मणिपुर सरकार दोषी है। उसके खिलाफ भी न्यायिक जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी के महासचिव ठाकुर नरेश पाल सिंह ने कहा कि भाजपा दो मुखी है उसकी कथनी और करनी में अंतर है कैंडल मार्च के दौरान पूर्व प्रमुख कृणवीर सिंह चौधरी प्रदेश सचिव विनेश सनवाल संतोष पाठक पार्षद धनंजय सिंह पार्षद मुकीम कुरेशी प्रखर चतुर्वेदी बृजेश शर्मा एडवोकेट दिनेश जैन दिनेश शर्मा प्रकाश शर्मा भारत भूषण गौतम अशोक शुक्ला एडवोकेट यूनुस गाजी विनोद आर्य मनोज गौड़ तिलक बीर सिंह पूर्व पार्षद जंगजीत सिंह राजू अब्बासी आदर्श शर्मा सिम्मी बेगम अखलाक चौधरी सलमान चौधरी बंटी सिद्दीकी बंसी लाल शर्मा सूरज सिंह रोशन लाल जी गिर्राज सिंह छोकर मोहम्मद शमीम मोहम्मद यासीन दीपक पाठक अशोक शर्मा सूरज सिंह सैकड़ों कांग्रेसी जन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






