भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, हिंसक हुआ प्रदर्शन

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सदन से 14 कांग्रेस विधायकों के निलंबन के खिलाफ ओडिशा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।

Mar 27, 2025 - 14:20
 0  54
भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, हिंसक हुआ प्रदर्शन

भुवनेश्वर (आरएनआई) ओडिशा में सियासी भूचाल जारी है। भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदन से 14 कांग्रेस विधायकों के निलंबन के खिलाफ ओडिशा विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। पुलिस ने उन पर पानी की बौछार भी की। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।

25 मार्च को ओडिशा की विधानसभा में असंसदीय आचरण करने के दोषी कांग्रेस विधायकों को स्पीकर ने निलंबित कर दिया था। अब तक 14 विधायकों को निलंबित किया गया है। निलंबित विधायकों में कांग्रेस विधायक दल के नेता रमा चंद्र कदम, सागर चरण दास, मांगू खिल्ला, सत्यजीत गोमांगो, अशोक कुमार दास, दासरथी गमांगो और सोफिया फिरदौस भी शामिल हैं। अध्यक्ष के फैसले के बाद कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया और विरोध में घंटी बजाने लगे। देर रात तक विधायक सदन में ही डटे रहे थे।

निलंबन के बाद ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा के बाहर मीडिया से कहा था, 'देश में महिला सुरक्षा की बात करना कब से अपराध हो गया? ओडिशा में 64000 से ज्यादा महिलाएं लापता हैं। हर दिन गैंगरेप हो रहे हैं। अगर चुने हुए विधायक सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगते हैं, तो सरकार को किस बात का डर है? हमारे विधायकों को निलंबित करना अलोकतांत्रिक है। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने आज यानी 27 मार्च को विधानसभा का घेराव और विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.