भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी वंदन महिला सम्मेलन का किया गया आयोजन
हाथरस-1 नवम्बर। मुरसान रोड स्थित रॉयल पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित हुई। यहां पर कार्यक्रम की आयोजनकर्ता रेखा राणा ने मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा का फूल माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ांे की संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण बिल लागू कर देश की महिलाआंे को एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदान की है। उन्होंने महिलाओं के हित के लिए किये जा रहे कार्यों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं सपा व बसपा सरकार को जमकर कोसा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजनकर्ता रेखा राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, शकुंतला गौतम, बृजलता, कोमल चैहान, पूनम देवी, राखी आदि मौजूद रहीं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






