भारत ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया
आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने अजेय रहते हुए चैंपियनशिप जीती है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।

बारबाडोस (आरएनआई) भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी छह गेंद में 16 रन की जरूरत है। मिलर और महाराज क्रीज पर हैं। 18वें ओवर में बुमराह ने दो रन और 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए और मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते दिखेंगे।
156 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मार्को यानसेन को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल केशव महाराज और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को दो ओवर में 20 रन की जरूरत है।
17वें ओवर में 151 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। उन्होंने मैच बदलने वाली 27 गेंद में 52 रन की पारी खेली। फिलहाल डेविड मिलर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब 18 गेंद में 22 रन की जरूरत है।
14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। उन्हें 36 गेंद में 54 रन की जरूरत है। कुलदीप ने चार ओवर के स्पेल में 45 रन लुटाए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
13वें ओवर में 106 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डिकॉक को कुलदीप के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने 31 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है। उन्हें 42 गेंद में 68 रन की जरूरत है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






