भाजपा को देश से खदेड़ेंगे’, भारत छोड़ो दिवस पर बंगाल CM की प्रतिज्ञा।
ममता बनर्जी झाड़ग्राम के तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर आई हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है।
![भाजपा को देश से खदेड़ेंगे’, भारत छोड़ो दिवस पर बंगाल CM की प्रतिज्ञा।](https://www.rni.news/uploads/images/202308/image_870x_64d36d3574524.jpg)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मणिपुर हिंसा को लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के हालातों को सुधारने में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विफल रही। भगवा पार्टी को देश छोड़ देना चाहिए।
बता दें, ममता बनर्जी झाड़ग्राम के तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर आई हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है भारत में दलितों पर अत्याचार हो रहा है और केंद्र उदासीन है।
सीएम ने दुनियाभर के लोगों से हिंसाग्रस्त राज्य के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। वहीं, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी को देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो दिवस पर हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम भाजपा को भारत छोड़ने पर मजबूर कर देंगे।
इसके अलावा, बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने एक गैर-शैक्षणिक को राज्य के एक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है और इसकी संवैधानिक सीमाएं हैं। उन्होंने केंद्र पर राज्य के लिए धन जारी नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की उपेक्षा के खिलाफ लड़ेंगे।
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)