भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता
भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच नई दिल्ली में 17वीं स्टाफ वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान परिचालन, प्रशिक्षण और सूचना का आदान-प्रदान समेत वर्तमान में नौसेना के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच नई दिल्ली में 17वीं स्टाफ वार्ता आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान परिचालन, प्रशिक्षण और सूचना का आदान-प्रदान समेत वर्तमान में नौसेना के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। 17वीं भारत-फ्रांस नौसेना स्टाफ वार्ता छह से सात फरवरी तक दिल्ली में आयोजित की गई थी।
भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों की नौसेना के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों ने समुद्री क्षेत्र के अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही कहा कि समुद्री क्षेत्र के खतरों पर भी वार्ता में चर्चा की गई।नौसेना गतिविधियों, परिचालन, प्रशिक्षण समेत सहयोग के तरीकों पर बातचीत हुई। नौसेना में पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को स्वीकार किया और समुद्री क्षेत्र में सहयोग और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
स्टाफ वार्ता के मौके पर फ्रांस के रियर एडमिरल जीनमार्क डुरंडौ, ने सात फरवरी को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की। दोनों ने भारत और फ्रांस नौसेना के बीच उच्च स्तर के तालमेल को लेकर बातचीत की। गौरतलब है कि समुद्री बचाव और सुरक्षा के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सूचना संलयन केंद्र - हिंद महासागर क्षेत्र आईएफसी-आईओआर की स्थापना 2018 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






