भाजपा सरकार किसान विरोधी: रामज्ञान गुप्ता

हरदोई (आरएनआई) सपा के जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने आज गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला नगर में बैठक कर सपा की नीतियों का बखान करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों किसान विरोधी है। इसी वजह से अभी तक गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया है। किसानों का लाभकारी मूल्य दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादों पर टिकी है। महंगाई, कर्ज और लागत भी नहीं निकाल पाने से किसान के सामने सिर्फ आत्महत्या करने की ही मजबूरी रह जाती है।भाजपा सरकार में किसानों को धान, आलू, गन्ना समेत अन्य किसी भी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसानों के धान की खरीद नहीं हुई। किसान अपनी फसल लिए इधर-उधर भटकता रहा। आलू का बाजार भाव गिरने से आलू किसानों को नुकसान हो रहा है।भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे किये। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा के धोखे और झूठ से किसान खुद को छला महसूस कर रहा है। एक तरफ प्रदेश का किसान संकट में है, परेशान है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार दिखावा कर रही है और जश्न मना रही है।PDA एक सच्चा 'लोकतांत्रिक जनबंधन' है, जिससे हमारे साथ जनता सीधे जुड़ रही है PDA एक ऐसा जन आंदोलन है जिसमे हमारे पिछड़े दलित व अल्पसंख्यक मुस्लिम सिख बौद्ध ईसाई जैन व अन्य सभी शामिल हैं सच्चे लोकतंत्र की तरह इसकी दिशा नीचे से ऊपर की ओर है ये प्रभुत्ववादी ताकतो द्वारा सबसे पीछे धकेल दिए गये समाज के उन वर्गों को आगे लाने का प्रयास है जो सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक पैमानों पर सदियों से वंचित और शोषित रहे हैं।इस मौके पर सपा नेता पंकज यादव, आशीष वर्मा, विजय गुप्ता , राम फेरे गुप्ता, पंकज गुप्ता राज बहादुर, नूर मोहम्मद्, शशि मोहन रैदास, गंधर्व यादव, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।।
What's Your Reaction?






