भाजपा विधायक चेतराम जी ने गरीब महिलाओं, बुजुर्ग, विकलांग और असहाय व्यक्तियों को भीषण ठंड से बचाने के लिए वितरित किए कंबल

Jan 14, 2024 - 20:09
Jan 14, 2024 - 20:10
 0  270
भाजपा विधायक चेतराम जी ने गरीब महिलाओं, बुजुर्ग, विकलांग और असहाय व्यक्तियों को भीषण ठंड से बचाने के लिए वितरित किए कंबल

पुवायाँ-शाहजहांपुर (आरएनआई) आज विकास खण्ड बंडा के ग्राम चिल्हौटा, ग्राम चित्तरपुर नवदिया, ग्राम दलेलापुर, ग्राम गुनहा खमरिया, ग्राम जमुनिया, ग्राम धर्मापुर, ग्राम रामपुरहीरा में जनप्रिय पुवायाँ भाजपा विधायक श्री चेतराम जी ने कंबल वितरित किए। जिस तरह उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और वहीं दूसरी और क्षेत्र में गरीब तबका भी निवास करता है। जिसमें गरीब महिलाएं बुजुर्ग विकलांग और असहाय व्यक्तियों को भीषण ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किये। विधायक जी जनता की सेवा करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं और जितना भी हो सकता है अपनी क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहते हैं।

इस अवसर पर साथ में अध्यक्ष सिमिलर्स एग्रो बण्डा मोहन कुमार मित्तल जी, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा जी, सर्वजीत वर्मा जी, प्रधान परमजीत सिंह जी, प्रधान भ्रगुराज जी, हृदेश पांडे जी, पुनीत शर्मा जी, अवधेश पांडे जी, प्रधान सिंगापुर पनई राम भजन वर्मा जी, प्रधान पिपराजप्ती शैलेंद्र चौहान जी, अखिलेश पांडे जी, राकेश शर्मा जी, महेंद्र यादव जी, विमल कुमार जी, सचिन पांडे जी, दीनू पांडे जी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow