भाजपा मुख्यालय के लिए AAP का मार्च शुरू, भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाएंगे।

नई दिल्ली (आरएनआई) भाजपा मुख्यालय के पास दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल तैनात है। भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू है। इस वजह से पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटने के कह रही है।
केजरीवाल ने कहा कि मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। आज हम सबको गिरफ्तार कर लो। आप के नेता आग से तप कर निकले हैं। जेल में दो बार गीता पढ़ी। एक बार रामायण पढ़ी। भाजपा के पास जाएंगे। आधे घंटे बैठेंगे। अगर गिरफ्तारी करेंगे तो यह उनकी हार होगी।
केजरीवाल के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति आम आदमी पार्टी कार्यालय में घुसा और उनका विरोध करने लगा। उस व्यक्ति को तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया और एक बस में थाने में ले गई। इस दौरान उस व्यक्ति ने बताया कि वह मुंबई से आया है और केजरीवाल को एक्सपोज करने के लिए यहां आए हैं। केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि यह पार्टी एक विचार है। नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन विचार को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री एक नेता को गिरफ्तार करोगे, ऐसे में 100 नेता पैदा होंगे। केजरीवाल पर आरोप लगाते हैं वह भ्रष्टाचारी है, लेकिन जानता पूछ रही है शराब घोटाले का पैसा कहां है। लेकिन यहां कोई एक पैसा नहीं मिला। फर्जी केसों को बना रहे हैं। भाजपा ने कहा था कि केजरीवाल खलिस्तान बनाकर वहां का पीएम बनना चाहता है। यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप लोग स्तर्क रहना।
आम आदमी पार्टी के दफ्तर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दफ्तर में आप विधायक और पार्षद भी मौजूद हैं। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश में हैं। हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में आप का बैंक अकाउंट सीज किया जाएगा। इसके बाद हमारी पार्टी का ऑफिस खाली किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






