भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला... हालत नाजुक; हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा

अमेठी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। 

Apr 27, 2025 - 10:00
 0  54
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला... हालत नाजुक; हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा

अमेठी (आरएनआई) यूपी के अमेठी में शनिवार की रात निमंत्रण से लौटते समय भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। पहले से घात लगाए बैठे करीब 10-12 हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उन्हें मरणासन्न कर दिया। साथियों की सूचना पर गांव व घर के लोग पहुंचे। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के माठा गांव का है। गांव निवासी बिपिन सिंह पर क्षेत्र के ही सिंदुरिया गांव के मोड़ के पास हमला हुआ। वह भाजपा के सिंहपुर मंडल के उपाध्यक्ष हैं। घटना के समय उनके साथ मौजूद सिक्की सिंह को मामूली चोटें आई हैं। जबकि, तीसरा साथी दिलीप सिंह जान बचाकर भाग निकला था। 

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने बिपिन सिंह को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर सुनील चौधरी ने उन्हें एम्स रायबरेली के लिए रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.