भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया घर घर जन संपर्क

भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने बूढ़े बालाजी क्षेत्र में जनसमर्क कर लिया जनता का आशीर्वाद। 

Nov 3, 2023 - 14:19
Nov 3, 2023 - 14:20
 0  2.6k
भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया घर घर जन संपर्क

गुना, (आरएनआई) गुना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आने बाली 17 तारीख कमल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आग्रह किया। भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पगारा मंडल में जनसंपर्क के दौरान टोरिया, सरखंडी, किंदर, खुशालपुर, पगारा, बेहटा घाट, रोड़ी, कोठिया, पीतमपुर, कमलापुर, माहोर, करोद, विजय पूरा मंगवार, पीताखेड़ी, मोहरी, पिपरोदा, नैनशुहाया एवं खेजरा आदि ग्रामों में पहुंचकर सर्व समाज के बीच जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इसी के साथ ही नगर मंडल द्वारा बूढ़े बालाजी क्षेत्र के वार्ड 7,8 और 12 में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्यासी पन्नालाल शाक्य को भरी मतों से जिताने का आग्रह किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow