भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस पर कस्बे में निकाली गई बाइक रैली

कछौना, हरदोई (आरएनआई) भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भाजपा का झंडा लगाकर कछौना कस्बे में निकाली गई। इस बाइक रैली का शुभारंभ विधायक रामपाल वर्मा व मोर्चा के संचित अग्रवाल ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली में युवा पुरुष पूरे उत्साह के साथ नगर का भ्रमण किया। भाजपा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। भाजपा पार्टी का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा राष्ट्र प्रथम भाव व कल्याण के लिए समर्पित है। भाजपा युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज हमारा गौरव मेरी प्रेरणा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अथक परिश्रम त्याग संघर्ष से पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा नेता, जिला मंत्री अजय शुक्ला, जिला मंत्री व मोर्चा मयंक सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, अनूप दीक्षित, शिवम मिश्रा, अनूप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रतीक गुप्ता, प्रधान महेश गुप्ता, अरुण वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पूरे उत्सव उल्लास के साथ बाइक रैली में लोगों ने प्रतिभाग किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






